बड़ौत: कोताना निवासी आरोपी को शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने और आपराधिक धमकी देने के मामले में किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 27, 2025 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि महिला को शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने व आपराधिक धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जाहिद पुत्र शमशाद निवासी कोताना के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।