बड़ौत: मोहल्ला आजादनगर बड़ौत निवासी महिला के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, अपहृता बरामद
Baraut, Bagpat | Feb 27, 2025 बड़ौत पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस ने महिला के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अपहृता को बरामद कर वांछित आरोपी आर्यन पुत्र प्रदीप निवासी मोहल्ला आजादनगर गली नंबर 5 बड़ौत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।