बड़ौत: रमाला पुलिस ने 13 वर्षीय गुमशुदा नाबालिक लड़के को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
Baraut, Bagpat | Feb 28, 2025 ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना रमाला पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक 13 वर्षीय लडके को अथक प्रयास के बाद अल्प समय में सकुशल बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि लडके को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिस पर परिजनों द्वारा बागपत पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।