सूरजगढ़: तुमनी गांव पंचायत सरकार भवन में सहयोग सह जन कल्याण शिविर का हुआ आयोजन, प्रभारी मंत्री ने सुनी समस्याएं
सूरज गढ़ा प्रखंड के चौरा-राजपुर पंचायत अंतर्गत तुमनी गांव पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन हुआ. सुवे के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने यहां अपराह्न 12 बजे लोगों की समस्याएं सुनी. प्रभारी मंत्री ने लाभूकों के बीच श्रम कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया. BSNL टावर लगाने का आश्वासन दिए.