सुल्तानपुर: मिश्रौली गांव में श्रीरामचरितमानस पाठ संपन्न, सोमवार को होगा विशाल भंडारा
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौली गांव स्थित शंकर भगवान के मंदिर प्रांगण में रविवार को धार्मिक माहौल के बीच श्रीरामचरितमानस का पाठ विधि-विधान से संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे सम्पन्न हुआ पाठ में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हवन, पूजन और अर्चन किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों को प्रसाद भी वितरित