सुल्तानपुर: लखनऊ में प्रॉपर्टी कंपनी ने दो लोगों को बनाया शिकार, प्लॉट और मासिक लाभांश का झांसा देकर ₹96 लाख की ठगी, दंपति फरार
सुल्तानपुर में रविवार शाम 3 बजे ईलाइट विवान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। कंपनी की डायरेक्टर मोनिका यादव और उनके पति देवेश कुमार यादव ने दो अलग-अलग लोगों को करीब 96.66 लाख रुपए की चपत लगाई है।पहला मामला शांति मिश्रा का है। आरोपी दंपति ने उन्हें लखनऊ में जमीन दिलाने का झांसा देकर 25.41 लाख रुपए हड़प लिए। शांति