सुल्तानपुर: जयसिंहपुर में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य ने बताया मानव जीवन का सार, श्रीकृष्ण की झांकी निकाली
सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के डोमनपुर निकट बगिया चौराहे पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन 8 जून शाम 6 बजे से कथाव्यास स्वामी नारायण आचार्य महराज ने मानव जीवन के सार को समझाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य बाहरी सुख को ही वास्तविक मान लेता है। वह इस बात को नहीं समझता कि उसके भीतर दुखों का पहाड़ छिपा है। जो चीज एक पल सुख देती है