सुल्तानपुर: सीएचसी कूरेभार में सांप दिखने से मरीज और स्टाफ में दहशत, वन विभाग ने लाठी-डंडे से भगाने का सुझाव दिया
सुलतानपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार में रविवार दोपहर 2बजे एक सांप दिखने से हड़कंप मच गया। अस्पताल में रविवार का अवकाश होने के कारण मरीजों की संख्या कम थी। प्रसव कक्ष सहित अन्य वार्डों में मौजूद मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में भय का माहौल बन गया।स्वास्थ्यकर्मियों ने सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग से संपर्क किया। अस्पताल में तैनात चौकीदार दुर