गुदड़ी: ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण, संवेदक को खामियां दूर करने का निर्देश
विधायक जगत माझी ने सोमवार को सुदूर गुदड़ी प्रखंड के जाते पहुंचे। यहां विधायक ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र में माेबाइल नेटवर्किंग की समस्या को प्रमुखता से रखते हुए निदान की मांग की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि