बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धनिया के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया यूकेलिप्टिस के पेड़ चोरी करने का आरोप
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धनिया के रहने वाले राशिद पुत्र इसराईल ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है ।उसका आरोप है कि गांव के ही ओमप्रकाश व चंद्रपाल को यूकेलिप्टस के पेड़ छटाई व खुदाई का ठेका दिया था और पैसे भी नगद दे दिए थे। ओमप्रकाश व चंद्रपाल ने रातों-रात यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाकर बेच दिए ।