बरेली: मीरगंज विकास खण्ड परिसर में हुआ एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
कौशल विकास मिशन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत मीरगंज में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मीरगंज के ब्लाक प्रमुख उपस्थिति रहे।