बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र कलेक्ट्रेट पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि ऑनलाइन उपस्थिति व सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए व सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर प्रदान किए जाएं व मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रित को योग्यता अनुसार नौकरी दी जाए ।पुरानी पेंशन बहाल की जाए।