बरेली: शीशढ़ के पंचायत भवन में हुई चोरी, मुकदमा दर्ज
शीशगढ़ के पंचायत भवन में हुई चोरी को लेकर शीशगढ़ थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत ढकिया डाम के पंचायत भवन में 17 फरवरी की रात में दो बैटरा एक इन्वर्टर, एक प्रिन्टर, एक सप्लाई व अन्य दस्तावेज चोरी हो गए हैं। कल रविवार को लालता प्रसाद ने ग्राम प्रधान को सूचना दी।