ढीमरखेड़ा: ग्राम पंचायत पिंडरई में पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर नल, हर घर जल” योजना पूरी तरह से सवालों के घेरे में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के ग्राम पंचायत पिंडरई में योजना के फेल होने से ग्रामीण पिछले एक साल से पानी के लिए तरस रहे हैं। कटनी जिले के के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडरई में सरकार ने हर घर तक पानी पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए थे।