भरतपुर: एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग ने किया सम्मानित
*एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मान* मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को मंगलवार को निर्वाचन आयोग, जयपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल समारोह में सम्मानित किया गया।