टंडवा: हजारीबाग-सिमरिया रोड पर हुरनाली जंगल में एसी बस दुर्घटनाग्रस्त, घंटों लगा जाम
Tandwa, Chatra | May 22, 2026 चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित हुरनाली जंगल के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हजारीबाग की ओर से तेज रफ्तार में सिमरिया आ रही मुक्तेश्वरी एसी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। घटना के बाद हजारीबाग-सिमरिया मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कत