रुद्रप्रयाग: सड़क हादसे में बेटे को खो चुकी मां ने लगाई मदद की गुहार
रुद्रप्रयाग के भाणाधार में आज मेरी मुलाकात पवित्रा देवी से हुई, जिनके बेटे जितेंद्र राज की 24 जून को हुए एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी।
परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जितेंद्र अपने पीछे 28 वर्षीय पत्नी और 6 व 8 वर्ष की उम्र के दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और अब बच्चों के पालन-पोषण व परिवार के रोजमर्रा के खर्चों की चिंता सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
पवित्रा देवी ने समाज, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि इस कठिन समय में उनके परिवार की हर संभव मदद की जाए, ताकि दोनों मासूम बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
यदि किसी भी व्यक्ति या संस्था की ओर से इस जरूरतमंद परिवार की सहायता की जाती है, तो यह उनके लिए एक बड़ा सहारा साबित होगा। #viralreels #facebookviral #rudraprayag #roadaccidentnews #death #uttarakhand #today #viralreelsシ #instagram