महोबा: ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरी का खुलासा, संजरी स्कूल के पास मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल
Mahoba, Mahoba | Aug 11, 2026 ऑफिसर्स कॉलोनी में 2 अगस्त को हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। संजरी स्कूल के पास मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने गिरोह के सरगना वारिस उर्फ लुच्ची समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से 18,500 रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर, दो मोबाइल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।