नरारी कला खुर्द पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने काफी मात्रा में विदेशी शराब एक संदिग्ध गाड़ी से बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शोभेखाप बालू घाट के समीप से विभिन ब्रांड के 15 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।