पूरनपुर: डाक कांवड़ यात्रा के जाम में फंसी कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था
पूरनपुर। रविवार दोपहर नगर में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान अचानक जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पवन पांडे, क्राइम इंस्पेक्टर एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित निकलवाया। दोपहर करीब 12 बजे डाक कांवड़ यात्रा पकड़िया चौराहा और कोतवाली रोड के पास पहुंचने वाली थी।