इस्लामनगर अलीगंज: प्लस टू उच्च विद्यालय मिर्जागंज में 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जमुई डीएम के निर्देश पर ई अलीगंज के मिर्जागंज पंचायत के प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को 11 बजे के लगभग प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शाम 4 बजे तक ग्रामीणों की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मथुरा मांझी ने किया। इस मौके पर विभिन्न विभाग के स्टाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई।