इस्लामनगर अलीगंज: अवगीला गांव में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
ई. अलीगंज प्रखंड के अवगीला चौरासा पंचायत के अवगीला गांव में बुधवार को 10 बजे प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो शाम 4 बजे संपन्न हुआ। इस मौके पर बीडीओ अभिषेक कुमार भारती ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ हर लोगों को मिले। इसके लिए प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया।