इस्लामनगर अलीगंज: परसामा झप्पू मोड़ के समीप बस की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल किया गया रेफर
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के परसामा झप्पू मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर 3 बजे के लगभग बस की टक्कर से लूना चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कोदवरिया पंचायत के बेलाटांड़ गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश महतो के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति अपने घर से लूना बाइक पर सवार होकर चंद्रदीप जा रहे थे। तभी यह घटना हुई।