लछुआड़ थाना क्षेत्र के दरखा मोड़ के समीप बीते शुक्रवार रात्रि चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत एक लाख के अधिक की सामानों की चोरी कर ली है। इसको लेकर बालडा निवासी पीड़ित दुकानदार सुदर्शन कुमार ने शनिवार की दोपहर 2 बजे के लगभग अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की है।