कैयार गांव में सोमवार की दोपहर 3 बजे के लगभग खलिहान में रखे धान की पुंज में अचानक आग लग गई। जिससे करीब 30 हजार रुपये मूल्य के धान की फसल जलकर राख हो गया। इसको लेकर पीड़ित किसान मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस घटना में 30 हजार रुपये की संपत्ति का जलकर नुकसान होने की अनुमान है।