इस्लामनगर अलीगंज: दरखा में दबंगों द्वारा केवाला जमीन को जबरन हड़पने के मामले में पीड़ित ने SP को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई
लछुआड़ थाना क्षेत्र के दरखा निवास वचनदेव महतो ने दबंगों द्वारा केवाला जमीन को जबरन हड़पने को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग एसपी को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आवेदन के माध्यम से पीड़ित ने बताया कि वह अपना केवाला जमीन पर नापी कराने के लिए अंचल कार्यलय से आदेश कराया। इसके बाद अमीन उक्त जमीन पर नामी करने गए तो दबंगों ने नापी नहीं करने दिया।