घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी कृषि मंडी में मक्का की बंपर आवक, शासन के निर्देशानुसार खरीदी हुई, किसानों को मंडी में मिल रही सुविधा
मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से ही घोड़ाडोंगरी कृषि मंडी में मक्का की बंपर आवक देखने को मिली। बड़ी संख्या में किसान अपनी मक्का की फसल लेकर मंडी पहुंचे, जिससे मंडी परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। मंडी में पहुंचे किसानों की मक्का फसल को मंडी प्रबंधक एवं व्यापारियों द्वारा शासन द्वारा जारी आदेश और निर्धारित मापदंडों के अनुसार खरीदा गया।