भंडरा: भंडरा मे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार।
भंडरा-चट्टी मुख्य मार्ग स्थित नौडीहा चौक के समीप शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल इलाज के लिए मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भंडरा पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।