देवेंद्रनगर: ककरहटी-देवेंद्रनगर मार्ग पर खपटहा अहरी के पास, क्रॉसिंग करते समय छंगे राजा बस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बने देवेंद्रनगर ककरहटी मार्ग की खराब स्थिति एक बार फिर सामने आई है। शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे खपटहा मोड़ के पास पन्ना से कटनी जा रही बस सड़क की क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग पर फंसकर पलटने से बाल-बाल बच गई।