मेरठ,, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने मेरठ DIG कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी वारिश के खिलाफ दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में BNS की धारा 69 के तहत FIR दर्ज है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए, नकदी व कीमती सामान लिया और डिजिटल साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी के परिवार पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। DIG कार्यालय से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने की बात कही गई है।#meerut #short #shadi #instgramreels #viralpost
Mawana, Meerut | Sep 13, 2026