उपायुक्त के निर्देशानुसार घाघरा प्रखंड के गमहरिया सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों एवं अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों में उत्साह बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी में बच्चों के जन्मदिन पर केक बच्चों से कटवाया गया।