नर्मदापुरम: जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 2392 प्रकरणों का निराकरण
शनिवार को जिला न्यायालय नर्मदापुरम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृप्ति शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के पूजन के साथ लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में गठित 24 न्यायिक खंडपीठों के माध्यम से कुल 2392 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 1801 लंबित न्यायालयीन प्रकरण शामिल हैं।