रायडीह: ग्राम सभा गठन में गड़बड़ी का आरोप, डांड़ा पड़हा ने सीओ रायडीह को ज्ञापन सौंपा
Raidih, Gumla | May 12, 2026 पेसा नियमावली 2025 के तहत रायडीह प्रखंड में हो रहे ग्राम सभा गठन को लेकर डांड़ा पड़हा के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर को अंचल अधिकारी रायडीह को ज्ञापन सौंपकर कई त्रुटियों की शिकायत की।देवान समेश्वर भगत ने कहा कि ग्राम सभा गठन की सही जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जा रही है तथा पारंपरिक पदाधिकारियों को सम्मान नहीं मिल रहा है।