बिंदकी: बिंदकी में डीएम के आदेश पर अहंकारी रावण का पुतला जलाया गया, एक कैबिनेट मंत्री, दो विधायक और एसपी रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के श्री रामलीला मैदान में ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के तीसरे दिन मेला मैदान में भारी भीड़ जुटी। पूरा मेला मैदान खचाखच भरा रहा। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अहंकारी रावण का पुतला मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे जलाया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दो विधायक पुलिस अधीक्षक तथा भाजपा जिला अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद रहे।