गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में भीषण गर्मी: डीएम का आदेश, 5वीं तक स्कूल बंद, 11 बजे बाद कक्षाएं नहीं लगेंगी
गया जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। गया डीएम शशांक शुभंकर ने गुरुवार की सुबह 11 बजे आदेश जारी किया है।बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों सहित) में कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई पूरी तरह स्थगित कर दी गई