जामा थाना क्षेत्र हरिपुर से कैरावनी जाने वाली मार्ग पर गुरुवार 4 बजे अचानक सिमरा पुल के पास मवेशी आ जाने से तेज गति में जा रही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।घटना के बाद घायल को उठाकर जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।घायल को होश नहीं रहने के कारण यह पता नहीं चल पाया कि घायल कहां का है,क्योंकि घायल नशा में भी था।