चांडिल: बड़ामटांड़ में जेएसएससी में नौकरी दिलाने के नाम पर10लाख की ठगी का प्रयास विफल,ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप
चौका थाना अंतर्गत बड़ामटांड़ में गुरुवार को जेएसएससी पीजीटी सहायक आचार्य की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर चौका थाना पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपी के पास से जेएसएससी भर्ती से जुड़े कई दस्तावेज अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र एवं अन्य कागजात बरामद होने के बाद मामले में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही।