देवास। शहर के एबी रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हेलो देवास की टीम ने मुख्य एबी रोड पर एक कंटेनर को तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ते हुए देखा। कंटेनर की रफ्तार और चालक की स्थिति को देखते हुए टीम ने तत्काल ट्रैफिक थाने को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना पुलिस सक्रिय हुई और स्टेशन रोड पर कंटेनर को रोक लिया। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने कंटेनर की चाबी छिपा दी। इसके बाद पुलिस को काफी देर तक परेशान होना पड़ा।
बताया जा रहा है कि चालक करीब आधे घंटे तक पुलिस को बहाने बनाकर टालता रहा। बाद में उसने कंटेनर के अंदर से चाबी निकालकर पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक नशे की हालत में था और दिव्यांग भी था।
सड़क पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ चालक, बल्कि दूसरे राहगीरों की जिंदगी भी खतरे में डालती है। ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate