मिर्ज़ापुर: लालगंज के कोल्हुआ गांव की महिला ने पट्टीदारों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया, एसपी को दिया ज्ञापन
लालगंज के कोल्हुआ गांव की महिला ने शुक्रवार को एसपी सोमेन बर्मा को पत्रक सौंपकर पट्टीदार पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। महिला के आरोप लगाया कि उनका पट्टीदार बहुत दबंग है। मड़िहान थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूरा परिवार डरा और सहमा है।