मिर्ज़ापुर: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाएं गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रही हैं: सीएमओ
मंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर शुक्रवार को जन औषधि दिवस मनाया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी और डॉक्टर सीएल वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए जन औषधि केंद्र की दवाएं लाभदायक साबित हो रही है।