मिर्ज़ापुर: रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने पढ़ी नमाज, मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही
रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज पढ़ी। सुरक्षा व्यवस्था में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रही। एसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।