लायंस क्लब सिरसा यूनाइटिड ने हर्षोल्लास से मनाया भुवनेश चुघ का जन्मदिन
-क्लब अध्यक्ष संदीप मेहता बोले, भुवनेश चुघ का समाजसेवा में योगदान सराहनीय, भुवनेश चुघ ने साथियों का जताया आभार
सिरसा।
लायंस क्लब सिरसा यूनाइटिड द्वारा क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी भुवनेश चुघ का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। क्लब अध्यक्ष संदीप मेहता के नेतृत्व में सभी सदस्य एकत्रित हुए और केक काटकर भुवनेश चुघ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सदस्यों ने उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। क्लब अध्यक्ष संदीप मेहता ने कहा कि भुवनेश चुघ क्लब के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों में शामिल हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और उनकी सक्रियता व सकारात्मक सोच क्लब के अन्य सदस्यों को भी प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि भुवनेश चुघ के अनुभव और सहयोग से क्लब की सामाजिक गतिविधियों को निरंतर मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर भुवनेश चुघ ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ साथियों ने उनका जन्मदिन मनाया, उससे वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब परिवार के साथियों का यह प्यार और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाजसेवा के कार्यों में उनका सहयोग एवं सहभागिता आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर शिव जैन, आलोक लखोटिया, संजीव टुटेजा, महेश शर्मा, मयूर मेहता, अरविंदर सहगल, हर्ष सेठी, पत्रकार रोहताश रैगर सहित क्लब के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
Sirsa, Sirsa | Aug 13, 2026