हरसूद: बंधन आजीविका संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक बैठक में 15 प्रस्ताव पारित किए
Harsud, Khandwa | Sep 28, 2026 सोमवार को आजीविका भवन हरसूद में बंधन आजीविका संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आहूत की गई थी। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत 15 आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सीएलएफ का आय व्यय का वाचन करना, आगामी वर्ष की कार्य योजना बनाना, निष्क्रिय समूह को सक्रिय करना सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई।