गोला: मझवा-बैरियाखास मार्ग का निर्माण शुरू, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनेगी आरसीसी रोड
Gola, Gorakhpur | Aug 19, 2026 गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र में मझवा-बैरियाखास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत डाड़ी, परसिया होते हुए पिडहनी तक आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। निर्माण स्थल पर सामग्री और मिक्सर मशीन सहित अन्य आवश्यक संसाधन पहुंच गए हैं।