परसवाड़ा: परसवाड़ा में बाघ की दहशत, कान्हटोला में दो गायों का शिकार; चीनी-लिंगा रोड पर भी दिखा
परसवाड़ा तहसील क्षेत्र में बाघ की लगातार हो रही मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक ओर बाघ रहवासी इलाकों के नजदीक दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी ओर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पहली घटना परसवाड़ा सर्कल के बोदालझोला बीट अंतर्गत कंपाउंड नंबर 1435, ग्राम पंचायत सिलगी के कान्हटोला के पास