सिधौली: बसाईडीह पुल के निकट भी उतराते मिले गोवंशों के शव।
कसमंडा ब्लॉक के सरांय नदी के बसाईडीह पुल के निकट गोवंशों के शव उतराते हुए देखे गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग चार गोवंशों के शव नदी में शैवाल में फंसे हुए थे जिससे नदी का जल भी प्रदूषित हो रहा है। यह गोवंश कहाँ से आये यह भी एक सवाल है बीडीओ कसमंडा प्रसांत शुक्ल ने जाँच कराने की बात कही ।बीते दिन इसी नदी के कोनीघाट पुल के पास भी 30 पशुओ के शव मिले थे।