लालगंज: अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को अदवाबांध से गिरफ्तार कर भेजा जेल
हलिया के अहुंगी कलां गांव स्थित अदवा बांध के पास से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया। हलिया के गौरवा गांव निवासी बबलू ने एक विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा।