पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने कहा, हर बेटे या बेटी का खून खौलेगा अगर किसी के मां को गाली दी जाएगी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान की मां को अभद्र बातें बोली गई। इसे लेकर पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को चिराग पासवान ने कहा कि हर बेटे या बेटी का खून खौलेगा अगर किसी की मां को कोई गाली देता है,लेकिन इस बात को यह कह कर ढकने की कोशिश की जा रही है कि ऐसी बातों को तूल नहीं देना चाहिए।