पटना ग्रामीण: जदयू मुख्यालय में पूर्व सांसद शैलेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की.
वीरचंद् पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से शैलेश कुमार को जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.