पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा
भाजपा नेता लगातार कह रहे हैं कि बिहार में इस बार इंडिया गठबंधन जीरो पर आउट हो जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा अपना रिजल्ट बता रही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की इंतजार कीजिए क्योंकि इस बार बिहार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा।